ऑन लाइन सेक्स रैकेट का फरार सरगना लगा साइबर सेल के हत्थे, देश के अन्य राज्यों से भी तार जुड़े होने की संभावना
ग्वालियर। साइबर सेल ने ऑन लाइन सेक्स रैकेट मामले के फरार आरोपी को यूपी के गाजियाबाद शहर से धर-दबोचा है। आरोपी का नाम कुंदन कुमार दुबे बताया गया है। कुंदन को इस ऑन लाइन सेक्स रैकेट का सरगना बताया जा रहा है। साइबर सेल ने संभावना जताई है कि इस गिरोह के तार देश के अन्य राज्यों से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। यहां बता दें साइबर सेल ने ऑन लाइन सेक्स रैकेट संचालित किए जाने के आरोप इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जो लोकेंटो नामक वेबसाइट से अवैध कारोबार करते थे। तभी साइबर सेल को ये भी पता चला था कि आरोपी ये गोरखधंधा टूर एंड ट्रेवल्स सर्विस की आड़ में कर रहे थे।