डाकू मलखान सिंह पर आधारित फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर शो 28 को ग्वालियर में
ग्वालियर। ग्वालियर में जय बोद्ररी माता फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म बागी सम्राट दद्दा मलखान सिंह चंबल रौबिन हुड का वर्ल्ड प्रीमियर शो 28 तारीख को महानगर के डिलाईट सिनेमा में किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में बागी रहे मलखान सिंह ने बताया कि शहर में अभी तक कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इससे पहले कोई भी डायरेक्टर या निर्माता ने फिल्म का प्रीमियर शहर में नहीं किया। यह पहला मौका है जब फिल्म बागी सम्राट दद्दा मलखान सिंह का प्रीमियम शो शहर के डिलाइट सिनेमा में हो रहा है। इस दौरान फिल्म के अभिनेता-अभिनेत्री और मलखान सिंह दर्शकों से मिलेंगे। इस फिल्म के पात्रों के चयन में निर्माता ने खासी मशक्कत की है, प्रयास किया गया है हूबहू हो। बहुत हद तक निर्माता इसमें सफल भी रहे हैं। जैसा रियल बायोपिक में थे। गौरतलब है कि 17 जून 1982 को डाकू मलखान सिंह ने अपने आप को तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने भिंड में सरेंडर किया था। उसके बाद से मलखान सिंह अपना सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।