आंखों की देखभाल के प्रति सचेत रहें : महापौर शेजवलकर
ग्वालियर। नागरिकोंं को अपनी आंखों की देखभाल के प्रति सचेत रहना चाहिए तथा समय समय पर आंखों का परीक्षण करवाना चाहिए। उक्ताशय के विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने भीकम नगर शर्मा फार्म रोड वार्ड 8 में विपिन एकता विकास परिषद द्वारा आयोजित नेत्र रोग परीक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर लगभग 258 से अधिक नागरिकों ने अपनी आंखों का परीक्षण कराया।
नेत्र परीक्षण आपरेशन के लिए शिविर भीकम नगर शर्मा फर्म रोड बार्ड 8 मे किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विवेक नारायण शेजवलकर उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जीडीए के पूर्व संचालक आर$के. गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में पूर्व वरिष्ठ पार्षद श्री मनमोहन पाठक, वरिष्ठ पाषर््ाद आेम प्रकाश शेखवात, राजेन्द्र जैन, भाकाा$पा$ मन्डल के अध्यक्ष दारा सिहं सैगर, धर्म वीर राठौर, बृज मोहन शर्मा, कांग्रेस नेता बरिष्ठ समाज सेवी रामचरण राठौर$, मनोज किरार, डाँ डी$एस चौहान, रामकिशोर गुप्ता, राजेश गुप्ता, वी$एस$ चन्देंल, फेरन सिहं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सचांलन जगदीश गुप्ता ने किया। आभार व्यक्त अशोक गुप्ता ने किया। नेत्र शिविर में 258 नेत्र रोगियों का का परीरक्षण किया गया।