एयर इंडिया के पायलट ने उड़ान में लगाया 10 हजार फुट का गोता
नई दिल्ली। एयर इंडिया का एक पायलट एयरलाइन की उड़ान सुरक्षा विभाग की जांच के घेरे में आ गया है। सूत्रों ने बताया कि इसी महीने कुवैत से गोवा की उड़ान के दौरान पायलट कथित रूप से विमान को अचानक 10000 फुट नीचे ले आया था। यह घटना 15 सितंबर को हुई थी। ए-320 विमान की यह उड़ान कुवैत से गोवा जा रही थी। उद्योग के एक सूत्र ने बताया कि पायलट विमान को श्ब्रेक हॉटश् चेतावनी के बाद 35000 फुट से 25000 फुट पर ले आया था।
सूत्र ने बताया कि विमान को ब्रेक ठंडा करने के लिए विमान को नीचे लाया गया थाए लेकिन 35000 फुट पर तापमान काफी कम होता है और संभवतरू यह चेतावनी सही नहीं थी। कुछ समय बाद विमान फिर से 35000 फुट की ऊंचाई पर पहुंच गया। एयरलाइन के एक सूत्र ने कहा कि घटना के बारे में और जानकारी पाने के लिये उड़ान सुरक्षा विभाग ने पायलट को एक अक्तूबर को बुलाया है। पायलट ने खुद ही एयरलाइन को इस घटना की सूचना दी। एयर इंडिया ने एक प्रवक्ता ने जांच लंबित रहने तक घटना पर किसी तरह की टिप्पणी से इनकार किया।