भारत ने पाक को 9 विकेट से रौंदा
सुपर.4 के हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत जारी है। पाकिस्तान से मिले 238 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 238 रन बना लिए। रोहित शर्मा और अंबाती रायुडू की जोड़ी क्रीज पर है। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 237 रन बनाए। भारत के लिए बुमराहए कुलदीप और चहलए तीनों ने 2.2 विकेट लिए। पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने 90 गेंद पर 78 रन की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने 106 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना 19वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी निभाई। शिखर धवन ने 100 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 114 रन बनाए और रन आउट होकर पवेलियन लौटे। राहित शर्मा और शिखर धवन ने 210 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कीए जो वनडे में इन दोनों के बीच हुई अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत ने मैच 39.3 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया। रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन और अंबाती रायडू ने 12 रन नाबाद बनाये। भारत ने 39.3 ओवर में एक विकेट खोकर 238 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ भारत का एशिया कप 2018 के फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है।