कला वीथिका ग्वालियर में दो दिनी कार्यशाला शुरू
ग्वालियर । कला प्रेमियों के लिए दो दिवसीय पेंटिंग वर्कशॉप एवं एग्जिबिशन का आयोजन पड़ाव स्थित कला वीथिका में किया गया है। प्रख्यात चित्रकार ओम प्रकाश जड़िया की स्मृति में आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को किया गया। जड़िया स्मृति न्यास का यह चौथा आयोजन है। इसमें देशभर के 12 कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी पेंटिंग के जरिए परिकल्पना को कैनवास पर उकेरेंगे। कार्यशाला आयोजक अनुराग जड़िया ने बताया है कि इस वर्कशॉप में चयनित दो कलाकारों की पेंटिंग्स को आयोजक पुरस्कृत करेंगे। आयोजक अनुराग के मुताबिक यहां आए कलाकारों को हर तरह के बंधन से मुक्त रखा गया है वह अपने अपनी परिकल्पना को अपने हिसाब से पेंटिंग्स की शक्ल में उकेरे । ताकि कलाकार के भीतर की छिपी प्रतिभा उनकी पेंटिंग्स में नजर आ सके। इन्हीं में से दो कलाकारों को जड़िया स्मृति न्यास द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस वर्कशॉप में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।