एनएसयूआई ने लगाया प्रधानमंत्री पकौड़ा रोजगार फॉर्म शिविर
ग्वालियर। एएसयूआई ने जीडीए दफ्तर के सामने प्रधानमंत्री पकौड़ा रोजगार फॉर्म शिविर लगाकर बेरोजगारों से भरवाये। एनएसयूआई के जिला महासचिव संकल्प गोस्वामी की अगुवाई में बेरोजगारों ने केंद्र सरकार की वादाखिलाफी को लेकर अपनी नाराजगी फॉर्म भरकर दर्ज कराई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अलबेला सिंह घुरैया जबकि विशिष्ठ अथिति के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में मौजूद अतिथियों का कहना है कि इस अभियान के सहारे वह जानना चाहते हैं कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ो का ठेला लगाने वाले वक्तव्य को लेकर क्या सोचते हैं।