उप राष्ट्रपति की ग्वालियर प्रस्तावित यात्रा, कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

ग्वालियर। भारत के उप राष्ट्रपति श्री वैंकैया नायडू 29 सितम्बर को ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर में मुस्कान फाउण्डेशन द्वारा डिजिटल क्लास रूम के शुभारंभ समारोह में शिरकत करेंगे।

        उप राष्ट्रपति की ग्वालियर प्रस्तावित यात्रा के संबंध में शनिवार को कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाईयों को करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में एडीएम संदीप केरकेट्टा, एडिशनल एसपी सहित वायुसेना, परिवहन, लोक निर्माण,विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

        कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उप राष्ट्रपति  श्री वैंकैया नायडू प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर को प्रात: 11 बजे विशेष विमान द्वारा ग्वालियर विमानतल पधारेंगे। विमानतल से ग्वालियर मेला प्राधिकरण के फैसिलिटेशन सेंटर में मुस्कान संस्थान द्वारा डिजिटल क्लास रूम के शुभारंभ समारोह में शिरकत करेंगे।

       कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात उप राष्ट्रपति ग्वालियर से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।