हिन्दू सेना ने फूंका पाक का पुतला

ग्वालियर। शहीद सैनिक नरेंद्र सिंह की पार्थिव देह के साथ पाक सैनिकों द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में हिन्दू सेना ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत पाकिस्तान का पुतला फूंका। हिन्दू सेना के प्रदेशाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि पाक का ये रवैया बेहद निंदनीय है इसकी वे कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं और भारत को पाकिस्तान पर आक्रमण कर उसे माकूल जबाब देना चाहिए। महानगर के ह्र्दयस्थल महाराज बाड़े पर शुक्रवार की शाम हिन्दू सेना के सदस्य एकत्र हुए और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका। इस मौके पर सेना के जिलाध्यक्ष विनोद जोशी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य नरेश शर्मा, रवि पाल, रवि अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मुकेश बघेल, संदीप उमरैया, मुकेश पाल, संजय प्रजापति, बंटी गुर्जर, महेंद्र रजक, कौशल शर्मा, दिनेश शर्मा, अखिलेश दंडौतिया, सचिन, जयदीप, पंकज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।