शहीद नरेंद्र सिंह के परिजनों को सरकार देगी 1 करोड़
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बैट के हमले के शिकार होकर शहीद हुए जवान नरेंद्र सिंह की शहादत का बदला लेने की मांग उठ रही है। वहीं दूसरी तरफ इस शहादत पर राजनीति भी जारी है। इस बीच शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहीद जवान के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों को मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ शहीद नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद का शव अल सुबह ही कंवाली मोड़ पर पहुंच गया था। वहां से हजारों की संख्या में एकत्रित लोग पैदल मार्च करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर थाना कलां गांव पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया और फूलों की बारिश की। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे भी लगाए।