कॉमर्स के व्याख्याता रहे मंडलिक नहीं रहे, बेटी ने दी मुखाग्नि, गरीब बच्चों की फीस खुद करते थे अदा
ग्वालियर। शहर के माधवगंज क्षेत्र में गंजी वाला मोहल्ले के निवासी सुरेश मंडलिक का देहांत हो गया। वह कॉमर्स के व्याख्याता थे ।मंडलिक समाजसेवी होने के साथ ऐसे व्याख्याता थे जो गरीब बच्चों की फीस खुद अदा कर देते थे। और उन्हें निशुल्क पढ़ाते थे। उनके दो बेटियां अपूर्वा और प्रियंका ही थी। लिहाजा अपूर्वा ने पिता के देहांत के बाद उन्हें कंधा दिया जबकि प्रियंका ने मराठा मुक्तिधाम लक्ष्मी गंज में अंतिम संस्कार के समय उन्हें मुखाग्नि दी। दो बेटियों के पिता सुरेश मंडलिक मराठा समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के कारण उनके छात्रों की संख्या काफी थी। समाजसेवी बताते हैं कि मंडलिक ऐसे व्याख्याता रहे, जो गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाते थे और जिन बच्चों की फीस उनके अभिभावकों के पास शिक्षण संस्था में जमा करने के लिए नहीं होती थी उनकी फीस वो खुद अदा कर देते थे। काफी समय से अस्वस्थ चल रहे सुरेश मंडलिक का गुरुवार सुबह निधन हो गया था ।लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर शहर के कई समाजसेवी और उनके पढ़ाए हुए छात्र भी मौजूद थे।