बेरोजगारी के विरोध युवा कांग्रेस ने भरवाए फॉर्म

ग्वालियर। बीजेपी सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा कर उनके साथ जो व्यवहार किया जा रहा है उसके खिलाफ युवा कांग्रेस की ओर से युवा शक्ति मुझे रोजगार चाहिए कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैवरन सिंह कंषाना के नेतृत्व में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के जीवाजी यूनिवर्सिटी कालेज परिसर में बुधवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिविर लगाकर बेरोजगारों से रोजगार देने की मांग को लेकर फॉर्म भरवाए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं ग्वालियर जोन प्रभारी चिरंजीव राव मौजूद थे। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदौरिया,NSUI जिलाध्यक्ष जीतू राजौरिया, जीवाजी यूनिवर्सिटी जिलाध्यक्ष अंकुर राजावत, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कुलजीत, नितिन शिवहरे, दक्षिण विधानसभा प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा, लोकसभा महासचिव आशुतोष शर्मा, मुनेन्द यादव, आकाश, सतेंद्र किरार, हैप्पी शाक्य, हरिओम गुर्जर, प्रदीप, मोनू परिहार सहित युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।