मैं नक्सलियों के साथ हूँ : एस एन सुब्बाराव
ग्वालियर। गांधीवादी विचारक एसएन सुब्बाराव ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है "मैं नक्सलियों के साथ हूँ" । ग्वालियर प्रवास पर सुब्बाराव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में अमीरों और गरीबो के बीच की खाई बढ़ी है इसलिए नक्सलवाद भी बढ़ रहा है। सुब्बाराव ने बताया नक्सल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। रोजगार की बृहद समस्या है, इसीलिए ये लोग गुस्से में हैं। उन्होंने कहा अगर देश में हर युवा का हाथ खाली होगा तो वह बन्दूक ही पकड़ेगा। उन्होंने एक नारा भी दिया है "हर हाथ को काम चाहिए बंदूक नहीं कुदाल चाहिए" । इसीलिए मैं नक्सलियों के साथ हूँ"। चंबल में दस्यु समस्या निवारण में अपनी महती भूमिका निभाने वाले गांधीवादी विचारक ने कहा इस और सरकार को सोचना चाहिए, देश के हर युवा के लिए सरकार रोजगार की व्यवस्था करे। उनका मानना है जब गांव का विकास तो देश भी तरक्की करेगा। इससे नक्सलवाद मिट जाएगा। एससी-एसटी एक्ट पर हो रहे बबाल के सवाल पर सुब्बाराव ने कहा यह देश के लिए बहुत घातक है इससे हमारा समाज बट रहा है।