प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने की बात को अनूप ने बताया कोरी अफवाह
ग्वालियर। मुरैना सांसद और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने उनके प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने की अटकलों को विराम लगाते हुए इसे कोरी अफवाह बताया है। सांसद अनूप मिश्रा बुधवार को राजा मानसिंह विश्वविधालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मलित होने पहुचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा ऐसी कोई बात नहीं है ये कोरी अफवाह है। गौरतलब है कि सोमवार को भोपाल में अनूप की बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल से लंबी मंत्रणा हुई थी। तभी से अटकलें लगाई जा रहीं थी कि बीजेपी एससी-एससी एक्ट से उपजे आक्रोश को शांत करने के लिए अपने सवर्ण नेताओं का सहारा लेगी और ब्राह्मण नेता अनूप मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर सवर्णों मनाने का प्रयास करेगी।