चेम्बर के संरक्षक सदस्य स्व. श्री गोपालदास जी अग्रवाल के निधन पर चेम्बर भवन में आयोजित की गई ‘श्रद्घांजलि सभा’, नम आँखों से दी उपस्थितजन ने पुष्पांजलि

ग्वालियर | चेम्बर के संरक्षक सदस्य एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य व मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल के पिताजी के निधन पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्बारा ‘चेम्बर भवन’ में मंगलवार को श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया| 
 
श्रद्घांजलि सभा में चेम्बर अध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल द्बारा अपनी शब्दांजलि देते हुए कहा कि चेम्बर के प्रथम संरक्षक सदस्य सुप्रसिद्घ कपड़ा व्यवसाई स्व. श्री गोपालदास जी अग्रवाल के निधन पर आयोजित श्रद्घांजलि सभा में  मैं अपनी ओर से, साथी पदाधिकारियों तथा संस्था के समस्त सदस्यों की ओर से हार्दिक शोक संवदेनाओं के साथ श्रद्घांजलि अर्पित करता हूं| आपने कहा कि आदरणीय स्व. बाबू जी की दृढ इच्छा शक्ति प्रारंभ से ही एक्स्ट्रा स्ट्रांग थी| चेम्बर के समीप स्थित भूमि को खाली कराने का मुद्दा मानननीय न्यायालय से होकर सुप्रीम कोर्ट तक गया| आदरणीय स्व. गोपालदास जी अग्रवाल ने इस प्रकरण को चेम्बर अनुरोध पर संभाला था| वे प्रतिदिन इस प्रकरण पर ३ से ४ घंटे कार्य करते थे, उनके ही अथक प्रयासों से चेम्बर को यह भूमि वापिस मिल सकी और उन्हीं के कारण हम आज इस भूमि पर नये भवन का सपना देख पा रहे हैं| 
 
चेम्बर के संयुक्त अध्यक्ष यश कुमार गोयल ने स्व. गोपालदास जी अग्रवाल को विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए उन्हें ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिवारजन को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की| 
 
चेम्बर उपाध्यक्ष सुरेश बंसल ने कहा कि वे कानून के ज्ञाता होने के साथ ही मृदुभाषी भी थे, उनके कार्य अविस्मरणीय रहेंगे| 
 
चेम्बर के कोषाध्यक्ष गोकुल बंसल ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि चेम्बर के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा| 
 
पूर्व अध्यक्ष जी.डी. लड्ढा ने कहा कि मेरे कार्यकाल में ही समीप वाली भूमि का निर्णय माननीय न्यायालय से हुआ तथा भूमि का पजेशन मिला| स्व. गोपालदासजी अग्रवाल के इस कार्य के लिए चेम्बर के सदस्य हमेशा कृतज्ञ रहेंगे| उनके इस योगदान को दृष्टिगत रखते हुए ही उन्हें संरक्षक सदस्य बनाया गया| 
 
पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आपकी कार्यशैली अनोखी थी, वह व्यापारियों के किसी भी कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहते थे| 
 
पूर्व मानसेवी संयुक्त सचिव पीताम्बर लोकवानी ने कहा कि चेम्बर ने एक महत्वपूर्ण व्यक्ति खो दिया है, उन्होंने चेम्बर के लिए जो कार्य किये हैं, वह सदैव याद रखे जायेंगे| 
 
श्रद्घांजलि सभा में सुरेशचंद गुप्ता, संजीव अग्रवाल कुक्कू, केदारनाथ गुप्ता, संजय कट्ठल, प्रशांत गंगवाल, गिरीश कुमार अग्रवाल, हरीदास अग्रवाल, वसंत अग्रवाल, पारस जैन, राममोहन त्रिपाठी, निर्मल कुमार जैन, कुलवीर भारद्बाज आदि ने भी शब्दांजलि अर्पित की। 
श्रद्घांजलि सभा में काफी संख्या में चेम्बर सदस्यों, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों द्बारा भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की गई| श्रद्घांजलि सभा का संचालन मानसेवी संयुक्त सचिव जगदीश मित्तल द्बारा किया गया|