स्वस्थ्य रहने के लिए भी स्वच्छता की महती आवश्यकता : देवेश शर्मा

ग्वालियर। अपनी गली, मोहल्ला, शहर एवं देश को स्वच्छ रखने के लिए अपने दायित्वों का निर्वाहन करना भी देश सेवा ही है। इसके साथ ही स्वस्थ्य रहने के लिए भी स्वच्छता की महती आवश्यकता है। इसलिए हम सभी के जीवन में स्वच्छता का बहुत ही महत्व है। उक्ताशय के विचार स्वच्छता सेवा पखबाडा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा द्वारा व्यक्त किए गए।
      
उल्लेखनीय है कि हेमू कालानी मंडल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती पदमा शर्मा द्वारा हरकोटासीर पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित स्वच्छता किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर एक सैकडा से अधिक बच्चों व महिलाओं को स्वच्छता किट का वितरण किया गया तथा बच्चों व महिलाओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि के रुप में जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी, विधानसभा विस्तारक आनन्द स्वरुप उपस्थित रहें । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं नगर निगम में स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश सेन, महिलामोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती रेशू राजावत, पार्षद श्रीमती गीता कुशवाह एवं श्रीमती सुमन चौरसिया आदि उपस्थित रहीं।  
       इस अवसर पर जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी ने बच्चों व महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारा घर, शहर, प्रदेश एवं देश स्वच्छ होगा तो समृद्वि एवं खुशहाली अपने आप आएगी। 
        
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं नगर निगम में स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है तथा जहां साफ सफाई होती है वहां सुख व समृद्वि रहती है। स्वच्छता में महिलाओं का बहुत अधिक महत्व होता है क्योकि यदि महिलाएं घर के पुरुषों और बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाएंगी तो सभी को जल्दी और आसानी से समझ आएगी तथा समाज में तेजी से इसका असर दिखेगा।
          
कार्यक्रम में श्रीमती मिथलेश बघेल, श्रीमती शीला दीक्षित, श्रीमती सुशीला कुशवाह, श्रीमती उदवानी, श्रीमती रमा जादौन, श्रीमती बबीता मिश्रा, श्रीमती रमादेवी कुशवाह , श्रीमती सीता शर्मा, श्रीमती नीतू सेन, श्रीमती उषा सेन, श्रीमती रानी सेन, श्रीमती रामवती प्रजापति, श्रीमती गीता प्रजापति , श्रीमती सरोज भदौरिया, श्रीमती सविता, श्रीमती ममता प्रजापति, श्रीमती ममता सेन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।