महानगर में गणेश उत्सव की धूम, माधौगंज कमाठीपुरा में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
ग्वालियर। महानगर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। शहर में कई स्थानों पर आकर्षक श्रीजी दरबार सजे हैं। हर रोज यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किये जा रहे हैं। गणेश भक्त इस उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस कड़ी में माधौगंज स्थित कमाठीपुरा गणेश दरबार में सोमवार शाम गरबा डांडिया का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित आरती में बड़ी तादात में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और भगवान गणेश जी की आराधना की। इस दौरान महिला श्रद्धालु पारम्परिक परिधानों में श्रीजी की आराधना करने पहुचे। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं में जयश्री, सोनू, रैना, अनीता, मीनू, पूनम, सरिता, उज्ज्वला, रुक्मणि, रोमा, वंशिता, संजना, सुनीता एवं छाया आदी शामिल रहे।