लोगों को जोड़ना चाहते हैं उन पर कुछ थोपना नहीं : भागवत
नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत ने कहा है संघ हमेशा तिरंगे का सम्मान करता है स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़ी हर निशानी से हरेक स्वयंसेवक दिल से जुड़ा है लेकिन भगवा ध्वज को हम अपना गुरु मानते हैं। संघ प्रमुख ने यह उदगार राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित हो रहे आरएसएस के तीन दिवसीय कार्यक्रम "भविष्य का भारत और आरएसएस का दृष्टिकोण" को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा हर साल इसी ध्वज के सामने हम गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित करते हैं और लोगों को जोड़ना चाहते हैं। उन पर कुछ थोपना नहीं चाहते। संघ के विचारों को सबके साथ बांटना चाहता हैं। इस अवसर पर भाजपा नेताओं सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।