वकीलों ने फूंका केंद्रीय मंत्री और जिला प्रशासन का पुतला, रविवार को सपाक्स की गिरफ्तारी व कार्यकर्ता की मारपीट के विरोध में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
ग्वालियर। रविवार को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान आरक्षण विरोधियों की गिरफ्तारी और उनके साथ की गई मारपीट के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने इंदरगंज चौराहे पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और स्थानीय प्रशासन का पुतला फूंका। हाइकोर्ट बार एसोसिएशन ग्वालियर के उपाध्यक्ष नीरज भार्गव का आरोप है कि कल यानी रविवार को जब किसान सम्मेलन में आरक्षण विरोधी और सपाक्स के कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के कार्यक्रम में उन्हें ज्ञापन देने गए थे। तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक कार्यकर्ता की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें अस्थाई जेल में बंद किया गया और हालत बिगड़ने पर देर रात रिहा किया गया। अधिवक्ताओं ने एतराज जताया है। BJP के कुछ कार्यकर्ताओं ने आकाश पाठक नामक सपाक्स कार्यकर्ता के साथ जमकर मारपीट की। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इसलिए जिला प्रशासन और केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया है।