मुख्यमंत्री ने दी शाजापुर जिले को 26 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर जिले में भ्रमण के दौरान लगभग 26 करोड़ रुपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम तिलवाद गोविन्द (बेरछा) में नव-निर्मित ट्रामा सेन्टर, आकस्मिक चिकित्सा, मेटरनिटी विंग, ओपीडी और एसएनसीयू ब्लॉक का लोकार्पण किया। शाजापुर में ईव्हीएम वेयर हाउस, उत्कृष्ट विद्यालय के 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास तथा शासकीय विधि महाविद्यालय के नवीन भवन का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में सांसद मनोहर ऊँटवाल, विधायक अरूण भीमावद, जसवंत सिंह हांडा, नरेन्द्र सिंह बेस, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।