एससीएसटी एक्ट का हो रहा दुरुपयोग : गोविंद सिंह

ग्वालियर। पूर्व मंत्री और लहार के कांग्रेस डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा पहले तो लोगों को फंसाया जाता हैं फिर पैसे लेकर समझौता कर लिया जाता है। आगे डॉ.सिंह ने कहा कि एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है, इसलिये इस कानून की समीक्षा होनी चाहिये और समाज के सभी वर्गों को एक साथ बिठाकर इसका हल निकालना चाहिए।यहां बता दें डॉ. गोविंद सिंह भिंड के एंडोरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बीते दिनों गैस सिलेंडर से झुलसे लोगों का हालचाल जानने शनिवार को जयारोग्य अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने पीड़ित लोगों से मिलने के बाद आरोप लगाया कि ‘अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप्प हो गई है। आगजनी के शिकार लोगों के उपचार में कोताही बरती जा रही है।