रामलीला का हुआ भूमि पूजन, छह अक्टूबर को होगा शुभारंभ
ग्वालियर। महानगर के छत्री मंडी प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अशोक वर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि कलेक्टर अशोक वर्मा ने विधिविधान से पूजाअर्चना कर भूमिपूजन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा के अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, लतीफ खां मल्लू, राधेश्याम भाकर, गुरुमुख करोसिया सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यहां बता दें कि छत्री प्रांगण में आयोजित होने वाली रामलीला का 70 वर्ष पुराना इतिहास है। यह 71 वां आयोजन है जिसका शुभारंभ छह अक्टूबर को होगा।