गोरखी स्कूल में हुई "स्वच्छता ही सेवा" विषय पर संगोष्ठी

ग्वालियर। शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय गोरखी में शनिवार को "स्वच्छता ही सेवा" विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। साथ ही आचार्यों ने विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की एवं पौधे भी रोपे। संगोष्ठी में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अरविंद सिंह, उप संचालक विकास जोशी और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए के पाठक सहित अन्य शिक्षकगण शामिल हुए। सभी ने इस अवसर पर स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने में पूर्ण सहयोग देने की शपथ ली।