तीन दिन पहले सिंध नदी में डूबे युवक का शव मिला, एसडीआरएफ और बीएसएफ के गोताखोरों ने खोजा शव
ग्वालियर । तीन दिन पहले भितरवार विकासखंड के नौ चौकिया स्नान घाट पर पैर फिसलने से नदी में डूबे दतिया के अनुज मिश्रा का शव आखिरकार बरामद हो गया है। 50 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अनुज मिश्रा के शव को नौ चौकिया घाट से करीब 1 किलोमीटर दूर सिंध नदी से बरामद किया। 12 सितंबर को दतिया के उद्गवां निवासी अनुज मिश्रा अपने साथियों के साथ धूमेश्वर मंदिर दर्शन करने आए थे। बाद में वे नो चौकिया या घाट पर चले गए यहां दोपहर के समय नहाते हुए एक फिसलन भरी चट्टान से उनका पैर टकराया और उसके बाद अनुज गहरे पानी में समा गए। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। लेकिन अनुज का कुछ पता नहीं चला। 50 घंटे तक अनुज को एसडीआरएफ और बीएसएफ के गोताखोर नदी में खोजते रहे। आखिरकार नौ चौकीया घाट से करीब 1 किलोमीटर दूर नदी के पथरीले इलाके में अनुज का शव फंसा हुआ मिला। प्राचीन धूमेश्वर मंदिर पर हर दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है लेकिन हाल ही में हुई बारिश के बाद यहां सैलानियों की संख्या में वृद्धि हुई है। लोग धूमेश्वर धाम पर दर्शन करने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरते हैं जहां रेलिंग ना होने की वजह से हादसे का शिकार हो जाते हैं।