ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया स्वच्छता पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ

ग्वालियर। केद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री  नरेद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में मेला परिसर स्थित मंगल वाटिका में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाड़े के साथ-साथ शनिवार से ही जिले में पर्यटन स्वच्छता पखवाडा भी मनाया जाएगा।  कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री  जयभान सिंह पवैया  ,महापौर  विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक  भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत की अध्यक्ष मनीषा भुजबल सिंह, सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष  बालेन्दु शुक्ल, जीडीए के अध्यक्ष  अभय चौधरी,  साडा अध्यक्ष  राकेश जादौन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम एवं नगर निगम के सभापति राकेश माहौर उपस्थित रहे। इनके अलावा इस अवसर पर जिला कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, जिला पंचायत सीईओ  शिवम वर्मा एवं एडीएम संदीप केरकेट्टा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक और स्वच्छता दूत मौजूद थे। शुभारंभ कार्यक्रम के समापन उपरांत शहर के एक दर्जन पर्यटन स्थलों पर मंत्रीगण समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण सामूहिक साफ सफाई करने पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर बाजा ताल, मंत्रिगण  माया सिंह पुराना हाईकोर्ट, जयभान सिंह पवैया किला गेट वह  नारायण सिंह कुशवाह महाराज वाडा पर सामूहिक साफ सफाई कार्यक्रम में शामिल होंगे । इससे पहले शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वच्छता पखवारा में सामूहिक रूप से देश के नागरिकों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने के लिए कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन लगाई गईं थी।