देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी के विरोध में निकाला गया मशाल जुलुस, बड़ी तादात में लिया लोगों ने हिस्सा

ग्वालियर। कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी के विरोध में अंचल के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन होने के बाद अब शहर में सपाक्स जनाधिकार संघ के बैनर तले मशाल जुलुस निकाला गया। फूलबाग लक्ष्मीबाई बाई समाधि पर सांय सजस सदस्य एकत्र हुए और विशाल मशाल जुलुस निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गांधी प्राणी उद्यान के मुख्य द्वार पर आकर ऐ सभा में तब्दील हो गया। इस विरोध प्रदर्शन की संयुक्त रूप से अगुवाई एड. अनुपमा सिंह एवं भुवनेश ( लवली ) तोमर  कर रहे थे। जुलुस के दौरान देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी से नाराज प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी कर रही थे। सभा को संबोधित करते हुए आयोजकों ने कहा कि कथावाचक श्री ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है और एससी/एसटी संशोधित एक्ट के खिलाफ हो रहे आंदोलन को कुचलने के लिए के लिए सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कराया था। मशाल जुलुस में सपाक्स के जिलाध्यक्ष राकेश सिन्हा, रामवरन शास्त्री ,नीरज भार्गव ,शिल्पा डोंगरा ,राजवीर सिंह राठौर ,धर्मेंद्र शर्मा ,सानू राजावत,गिर्राज दुबे ,संदीप तिवारी ,उमा  शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

 
गौरतलब है कि मंगलवार को आगरा में पत्रकारों से बात करने पहुंचे प्रख्यात कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को पुलिस ने शांति भंग किये जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था और पुलिस वाहन से पुलिस लाइन ले जाया गया था। ठाकुर समर्थकों बढ़ती तादात के दबाब में ना सिर्फ उन्हें रिहा कर दिया गया था बल्कि मथुरा के लिए रवाना भी कर दिया था। सवर्ण आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर देवकी नंदन ठाकुर सामने आएं हैं।