पत्थर माफिया ने किया वन अमले पर हमला, फायरिंग में दो वनकर्मी घायल

ग्वालियर। ग्वालियर चम्बल संभाग में खनन कारोबारी माफिया का राज बरक़रार है। दो दिन पहले मुरैना में वन विभाग को डिप्टी रेंजर किबरेत माफिया ने ट्रेक्टर ट्रॉली से कुचलकर हत्या कर दी थी वहीं आज ग्वालियर में पत्थर माफिया ने वनकर्मियों पर गोली चला दी। ग्वालियर में पत्थर का अवैध कारोबार करने वाले माफिया किसी से नहीं डरते जिसका प्रमाण आज देखने को मिला जब तिघरा थाना क्षेत्र के झीकरी खो के जंगल में वन विभाग को अवैध पत्थर की तस्करी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर अवैध कारोबार रोकने के लिए गए लेकिन वन कर्मियों को देखते ही पत्थर माफिया ने गोली चला दी। जिससे दो वनपाल चौकी प्रभारी हरिबल्लभ और एक्स आर्मी मैन हरिश्चंद्र चौहान हुए घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद तिघरा थाना क्षेत्र की घटना पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई।