फोटो जर्नलिस्ट महेश, संतोष झा को मातृ शोक
ग्वालियर। फोटो जर्नलिस्ट महेश, संतोष झा की माता जी श्रीमती रामकली झा का मंगलवार की दोपहर 3 बजे निधन हो गया है। निज निवास 213 कैलाश बिहार सिटीसेंटर से बुधवार सुबह 8 बजे मुरार मुक्तिधाम के लिये शवयात्रा प्रारम्भ होगी । उनकी आयु ८० वर्ष थीं और कुछ समय से वे बीमार चल रहीं थीं। उनके निधन पर मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ,मध्यप्रदेश पत्रकार संघ,ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश श्रमजीबी पत्रकार संघ , ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।