हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा, 50 श्रद्धालुओं की मौत, अंजनेय मंदिर से लौटते समय बस गिरी खाई में

हैदराबाद।  तेलंगाना के जगतियाल जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 50 यात्रियों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मृतकों के परिजनों को 5 -5 लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है। 

 
खबर के मुताबिक़, टीआरटीएस की श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलवार को कोंडागटटू से जगतियाल लौट रही थी। तभी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सभी श्रद्धालू अंजनेय स्वामी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते यात्री  फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं राहत दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू कर बस में सवार लोगों को राहत दल ने बाहर निकाला और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है बस में फंसे 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 यात्रियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ताज़ा जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है और 7  हालत गंभीर बताई गई है। मरने वालो में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
 
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 5 -5 लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराये जाने का देश दिया है।