बिरला अस्पताल में हंगामा .. इंक्रीमेंट को लेकर नर्सिंग स्टॉफ, मेडिकल स्टोरकर्मी हड़ताल पर
ग्वालियर। बिरला अस्पताल में कम करने वाले नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों ने इन्क्रीमेंट को लेकर हंगामा कर दिया। हंगामा कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि मैनेजमेंट ने इन्क्रीमेंट के नाम पर हमारे साथ भेदभाव किया है उन्होंने आरोप लगाये कि उनके इन्क्रीमेंट में 3 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है । जबकि दूसरे स्टाफ को ज्यादा इन्क्रीमेंट दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि कुछ महीने पहले ज्वाइन करने वाले स्टाफ को भी हमसे ज्यादा इन्क्रीमेंट दिया है। उन्होंने कहा कि सी ई ओ डॉ परमहंस मिश्रा के निर्देश पर मनमाने इन्क्रीमेंट लगाये गए है इतना ही नहीं उन्होंने खुद अपने वेतन में 35 प्रतिशत का इन्क्रीमेंट लगवाया है।
सोमवार को हंगामा करते हुए करीब 300 कर्मचारी अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए । बताया ये भी गया है कि कुछ कर्मचारियों ने सी ई ओ के चेंबर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी । घटना सीसीटीवी में कैद हो गई उसके बाद मैनेजमेंट ने कुछ कर्मचारियों को बाहर कर दिया। इसके बाद उत्तेजित हुए कर्मचारी अस्पताल परिसर में ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। कर्मचारियों एवं मैनेजमेंट के बीच सुलह की कोशिश जारी है।