देवेंद्र की सूझबूझ से रहा अभूतपूर्व ग्वालियर बंद, व्यापारियों एवं साथियों का जताया आभार

ग्वालियर। पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में राष्ट्रव्यापी भारत बंद के तहत ग्वालियर में बंद अभूतपूर्व रहा। राजनीति के जानकार इसे शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की सूझबूझ का नतीजा मान रहे हैं। बिना डंडे के कोई बंद अगर सफल रहता है तो उसे अभूतपूर्व कहना अनुचित नहीं होगा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष से लेकर वार्ड स्तर के नेता कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। किसी ने साईकिल चलाई, तो कोई बैलगाड़ी में सवार था , वाहन रैली और पैदल मार्च के दौरान कहीं कोई छुटपुट घटना का कोई समाचार सामने नहीं आया। इतना ही नहीं महिला नेत्रियां भी पीछे नहीं रहीं। बंद कराने ना सिर्फ सड़क पर उतरी बल्कि पूरी शिद्द्त के साथ जो जिम्मा मिला, उसे बखूबी उन्होंने निभाया। देवेंद्र ने क्षेत्रवार जो जिम्मेदारी जिसे सौपीं, उसे उनके साथियों पूरी ईमानदारी के साथ अंजाम दिया। जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने जिस अंदाज को अपनाया, वो हिट और फिट दोनों ही रहा। हाथ जोड़कर बंद कराना और हाथ में डंडा लेकर बंद कराने में खासा अंतर है। इसीलिये शायद जानकार देवेंद्र की सूझबूझ की बात कर रहे हैं। हालाकिं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने बंद से किनारा कर लिया था। बाबजूद इसके व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इक्का-दुका दुकाने ही खुलीं मिली, जिन्हें कांग्रेसियों ने हाथ जोड़कर बंद करा लिया। जाहिर सी बात है लगातार बंद से जूझ रहे व्यापारी एवं आमजन इस कदर बंद को समर्थन देंगे,  इसका अंदाजा शायद कांग्रेस को भी नहीं होगा। कांग्रेसियों में उत्साह भरने का काम प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने किया। जब कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष का साथ हो तो जिलाध्यक्ष के काम में निखार आना भी लाजमी ही है। 
 
 
      यहां बता दें, कांग्रेस ने 70 साल के इतिहास में पहली बार भारत बंद  आह्वान किया था। जिसमें 20 विपक्षी दल भी शामिल थे। लेकिन अगुवाई कांग्रेस कर रही थी। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों से हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें जरूर आईं। पर ग्वालियर में गांधीवादी तरीके से कराया गया बंद पूर्णतः सफल रहा। इसीलिये अभूतपूर्व माना जा रहा है। 
 
रविंद्र प्रताप सिंह कुशवाह