लक्ष्मीनारायण मंदिर के महंत हुए ब्रह्मलीन, सोमवार दोपहर होगा अंतिम संस्कार
ग्वालियर। जनकगंज स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के महंत बाबा महाराज श्री रामचंद्र लव्हाटे रविवार शाम ब्रह्मलीन हो गए। बाबा महाराज की उम्र करीबन 64 वर्ष बताई जा रही है। महंत श्री लव्हाटे मूलतः महाराष्ट्र के कोंकण जिले के रहने वाले थे। बताया गया है कि 5 सितम्बर को एक हादसे में चोटिल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार लगभग सांय 7 :30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बाबा महाराज की पार्थिव देह सोमवार प्रातः भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर परिसर में रखी जाएगी और दोपहर करीबन 2 :00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।