स्नेहधारा कन्या आश्रम में मनाया गया राखी का पर्व,युवा मराठी मंच के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम

ग्वालियर। युवा मराठी मंच द्वारा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्नेहधारा कन्या आश्रम में सोमवार को राखी पर्व का आयोजन किया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे एवं भाईयों द्वारा अपने बहनों हेतु सहभोज का आयोजन किया गया। साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर आश्रम प्रमुख श्रीमती सुधा ताई, युवा मराठी मंच के अध्यक्ष विकास चान्दोरकर, मीडिया प्रभारी मनीष गर्दे, आशुतोष कुभंराजवाले, गिरीश तारे, समीर भौसले, रवि कल्याणकर, आदित्य पित्रे, दीपक देव, हिमांशु मोघे, राकेश बक्षी व मंच के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।