जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया शोरूम का उदघाटन
ग्वालियर। जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रविवार को डबरा के सुभाषगंज में मंगल सिंह जाट के चश्मे के शोरूम का उदघाटन किया। यह इस क्षेत्र की सुविख्यात दुकान है। काफी लम्बे समय से यहाँ चश्मे बनाने का काम किया जा रहा है। इस दुकान को नया रूप देकर एक बड़े शोरूम के रूप में स्थापित किया गया है, जिसका जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उदघाटन किया और बधाई दी।