पूर्व महापौर श्री मोदी को हमेशा स्मरण रखेंगे शहरवासी : महापौर शेजवलकर

ग्वालियर। शहर विकास की जो तस्वीर आज सामने है उसमें बहुत महत्वपूर्ण योगदान पूर्व महापौर श्री चिमन भाई मोदी की विकासात्मक सोच का भी है, शहर के लिए स्व.श्री मोदी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उक्ताशय के विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने रविवार को तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा पूर्व महापौर श्री चिमन भाई मोदी के लिए आयोजित श्रद्वांजलि सभा में व्यक्त किए।
      
        फूलबाग स्थित मानस भवन में आयोजित श्रद्वांजलि सभा में साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने कहा कि पूर्व महापौर श्री मोदी के निधन से शहर विकास की सोच रखने वाले एक अद्वितीय व्यक्तिव की हानि ग्वालियर को हुई है। सभा में अनेक शहरवासियों ने स्व. श्री मोदी को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।  इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर एवं साडा अध्यक्ष राकेश जादौन के अलावा महेश मुदगल, अभय पापरीकर, कांग्रेस नेता अशोक शर्मा  सहित बडी संख्या में शहर के प्रबुद्व नागरिकगण उपस्थित रहे।