जैनमुनि तरुण सागर नहीं रहे

दिल्ली। जैनमुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के कृष्णा नगर में सुबह 3:18 बजे अंतिम सांस ली। आज दोपहर लगभग 3 बजे दिल्ली-मेरठ हाइवे के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। तरुण सागर पीलिया से ग्रसित थे। जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।