मनुष्य को भगवान श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए : पंडित विष्णु उपाध्याय

ग्वालियर। बलवंत नगर हनुमान मंदिर पार्क में चल रही संगीत मयी श्रीमद भागवत कथा में चौथे दिन आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्म की कथा हुई। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल के नारों से गूंजायमान हो गया। वहीं व्यास पीठासीन पंडित विष्णु दत्त उपाध्याय ने कहा कि मनुष्य को भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में ढालना चाहिये। पंडित विष्णु उपाध्याय ने कहा कि मनुष्य जीवन में शरणागति जीवन में एक बार ही होती है। उन्होंने कहा कि यदि शरणागति सदगुरूदेव के चरणों में हो तो भगवत की प्राप्ति अवश्य होती है। व्यास पीठ पंडित विष्णु उपाध्याय ने दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व मेें राजा बलि की दान देने के लिए प्रसंशा की जाती है। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु ने वामन का अवतार लेकर राजा बलि की परीक्षा लेना चाही। राजा बलि इतने दान थे कि वह भगवान वामन के तीन पग दान मांगने पर सहमति जमा बैठे और जैसे ही भगवान ने एक दो पगों में पूरा विश्व समेट लिया उसके बाद राजा बलि ने तीसरे पग में अपना सिर भगवान के पैरों के नीचे रख गया। इससे उन्हें जहां भगवान का सानिध्य मिला वहीं भगवान ने राजा बलि के दान को सर्वोपरि माना। उसके बाद से जब भी कोई बडा कार्य संपन्न होता है या जाने अनजाने में बडा काम मनुष्य कर बैठता है उसे बलिदान का नाम दिया है। अर्थात इससे बडा कोई दान नहीं है। पंडित विष्णु उपाध्याय ने आगे कहा कि मनुष्य को अपना जीवन कैसे जीना चाहिए इसके भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए। मनुष्य को भी भगवान राम द्वारा बताई गई जीवन जीने की कला को अपने जीवन में ढालना चाहिए। उन्होने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार समुद्र शक्तिमान होते हुए भी अपनी मर्यादा में रहता है ठीक उसी प्रकार से मनुष्य को भी अंपूर्ण जीवन संसार की मर्यादा को मर्यादित करते हुए भगवान का भजन करते हुए गुजारना चाहिए। श्रीमद भागवत कथा में आज शुक्रवार को पानी की परवाह किये बिना बडी संख्या में श्रद्धालु बलवंत नगर स्थित हनुमान मंदिर पार्क में पहुंचे। जहां पर आज पूरा पंडाल विशेष सज्जा कर सजाया गया था। आज का दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ वैसे ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के नारे से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया वहीं मंच से टॉफियां , कैले आदि सामग्री वितरित की। इस अवसर पर पारीक्षत नृपति सिंह राजपूत -श्रीमती उमा देवी ने व्यास गादी की पूजा अर्चना की। श्रीमद भागवत कथा में आज श्रीमद भागवत कथा में आज बलवंत नगर के हनुमान मंदिर पार्क में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कल शनिवार एक अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी कालिया नाग मंथन एवं गोवर्धन पूजा की कथा होगी।