15-20 उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुचाने के लिए मोदी ने की थी नोटबंदी : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रफाल डील, नोटबन्दी और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नोटबन्दी पर आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबन्दी जानबूझकर गरीबों के पैर पर मारी गई कुल्हाड़ी थी। प्रधानमंत्री ने अपने 15-20 उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुचाने के लिए नोटबन्दी की और देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों की जेब से पैसा निकालकर उन्हें उन्हें दे दिया। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना होने से पहले गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में राहुल गांधी ने यह आरोप लगाए।