गणेश उत्सव का बैनर फाड़ने पर ग्वालियर में दो पक्षो के बीच विवाद, तीन घायल, केस दर्ज

• गणेश महोत्सव का बैनर फाड़ने को लेकर दो पक्षो में विवाद,
• आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने किया गणेश पंडाल में मौजूद लड़को पर हमला,
• जमकर चलाए लात - घूँसे और बेल्ट,
• घटना में तीन लड़के हुए घायल,
• घटना का वीडियो आया सामने,
• पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध किया केस दर्ज,
• सभी आरोपी फरार,
• इलाके में तनाव का माहौल,
• मौके पर एतियातन क्यूआरटी वाहन और पुलिस बल तैनात,
• किलागेट थाना अंतर्गत रमटापुरा इलाके की घटना

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में गणेश महोत्सव का बैनर फाड़ने को लेकर बीती रात दो पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि इस दौरान समुदाय विशेष के युवक और उसके साथियों ने गणेश पंडाल पर पहुंचकर जमकर गाली - गलौच की और पंडाल में बैठे लड़कों के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस घटना तीन घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन थाने पहुंच गया और घेराव कर दिया. मामला तूल पकड़ता देख पुलिस सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
किलागेट थाना अंतर्गत रमटापुरा इलाके में हर साल गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर स्थानीय लोग श्रीजी की प्रतिमा की स्थापना कर आराधना करते हैं. सो इस बार भी आकर्षक एवं भव्य गणेश पंडाल सजाकर श्रीजी की प्रतिमा स्थापित की गई है. स्थानीय लोगों ने सेवा नगर रोड पर भवन स्वामी की अनुमति से एक बिल्डिंग पर गणेश महोत्सव का बैनर लगाया हुआ था. इसी बिल्डिंग में इरफ़ान पठान नामक युवक एक जिम संचालित करता है. आरोप है कि शनिवार रात इरफ़ान ने बैनर जानबूझकर फाड़ दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने ज़ब इरफ़ान के समक्ष आपत्ति जताई तो वह अपने आधा दर्जन से ज्यादा साथियों को लेकर गणेश पंडाल पर आ धमका. इस दौरान उसने पंडाल में मौजूद लड़को के साथ जमकर गाली गलौच करते हुए बेरहमी से मारपीट की और पंडाल में मौजूद लोगों को धमकाता हुआ मौके से भाग निकला. इस घटना में तीन लड़के घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोग और परिजन घायलावस्था में लेकर थाने पहुंचे. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इरफ़ान और उसके साथी मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. घायलों के परिजनों ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा है. इस बीच किसी ने घटना की सूचना बजरंग दल को दे दी. इसके बाद बजरंग दल ने थाने पहुंचकर घेराव कर दिया. इसके चलते इलाके में तनाव के हालात पैदा हो गए. मामला बढ़ता देख वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ थाने पहुंच गए. गुस्साए लोगों और बजरंग दल की मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाए, साथ ही मुख्य आरोपी इरफ़ान पठान की जिम तत्काल बंद कराई जाए. हालांकी पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने का आश्वासन मिलने के बाद नाराज लोगों व बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हो सका. वहीं पुलिस ने घायल संजू की शिकायत पर इरफ़ान पठान सहित सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है.

फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में रमटा पुरा इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. इस मामले के सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं. जिनकी तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दविश दे रही है. उम्मीद है कि सभी आरोपी जल्दी ही पुलिस की पकड़ में होंगे.

(सोर्स, बाईट - वेदांश उपाध्याय, घायल 
बाईट - रितेश कुशवाह, जिला संयोजक, बजरंग दल ग्वालियर 
बाईट - प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी, किलागेट थाना ग्वालियर)