ग्वालियर में रेत से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली ने मारी खम्बे में टक्कर, बाईक सवार पर टूटकर गिरा खम्बे का भारी भरकम हिस्सा, दर्दनाक मौत

• रेत से भरी ओवरलोडेड ट्रेक्टर ट्रॉली ने मारी खम्बे में टक्कर,
• बाईक सवार पर टूटकर गिरा भारी भरकम खम्बा,
• हादसे में बाईक सवार रवि परिहार की दर्दनाक मौत,
• मृतक पेशे से था ट्रेक्टर ट्रॉली चालक,
• घटना के दौरान साथी चला रहा था ट्रेक्टर,
• ट्रेक्टर पर सवार थे एक अन्य चालक सहित तीन लोग,
• किलागेट थाना अंतर्गत जहांगीर कटरा की घटना

ग्वालियर। शहर के किलागेट इलाके में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खम्बे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि खम्बा टूटकर बाईक सवार पर गिर गया और ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर खुले पड़े सीवर चैंबर में जा धसी. इस हादसे में एक बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक बाईक सवार भी पेशे से ट्रेक्टर चालक बताया गया है. वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी. 
घटना शनिवार दोपहर किलागेट थाना अंतर्गत जहांगीर कटरा इलाके की बताई गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर चढ़ाई के दौरान ट्रेक्टर चालक का नियंत्रण गड़बड़ा गया, जिसके चलते ट्रेक्टर सड़क किनारे लगे खम्बे से टकरा गया और खुले पड़े सीवर चेबर में जा घुसा. बताया गया है कि ट्रेक्टर की टक्कर इतनी तेज थी कि खम्बा दो हिस्सों में टूटकर गिर पड़ा. जिसके चलते पास ही खड़े बाईक सवार पर खम्बे का भारी भरकम हिस्सा गिर गया. इस घटना में बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक का नाम रवि परिहार बताया गया है, जो भितरवार इलाके का रहने वाला बताया गया है. रवि खुद पेशे से ट्रेक्टर चालक था और घटना के दौरान उसका साथी ट्रेक्टर चला रहा था. जबकि रवि ट्रेक्टर के साथ बाईक पर सवार होकर आगे चल रहा था. हादसे के दौरान ट्रेक्टर पर चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे, जो किस्मत से बाल बाल बच गए. इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली रेत से ओवरलोडेड थी. 
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

(आधिकारिक बाइट - प्रशांत शर्मा, टीआई थाना किलागेट, ग्वालियर 
बाइट - विनोद प्रजापति, प्रत्यक्षदर्शी)