ग्वालियर में चलती कार से उठने लगी आग की लैपटे, सड़क पर फैली अफरा तफरी, घटना का वीडियो हुआ वायरल
ग्वालियर। बीती रात फूलबाग़ गुरूद्वारे के पीछे चलती कार से अचानक आग की लपटें उठने से अफरा तफरी मच गई. इस दौरान कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने कार से तत्काल बाहर निकलकर पहले खुद को सुरक्षित किया और बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी. हालांकी इस घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से जल गया है, लेकिन कोई जनहानि की खबर नहीं है. घटना के वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे हैं.
घटना शुक्रवार रात इंदरगंज थाना अंतर्गत फूलबाग़ गुरूद्वारे के पीछे मोती तबेला रोड की बताई गई है. पता चला है कि मुरैना निवासी रानू डंडोतिया ज़ब अपने दो अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर होटल पर खाना खाने जा रहा था, तभी उन्होंने कार के बोनट से आग की लपटें उठती हुईं देखीं. अचानक कार से आग की लपटें उठती हुई देख रानू और उसके दोस्त डर गए. आनन फ़ानन में कार रोककर उतरे और खुद को सुरक्षित किया. इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते आग पर पानी फेंककर बमुश्किल काबू पाया. इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो है. हालांकी इस घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है और घटना की संभावित वजह शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग भड़कना बताया जा रहा है. इससे पहले चलती कार से अचानक आग की लपटें उठती देख आस पास से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया था. कई लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाये, जो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे हैं.
फिलहाल पुलिस कार में आग लगने के असल कारणों का पता लगाने में जुट गई है.