ग्वालियर में मकान के बाहर ख़डी कार में युवक ने लगाई आग, बाल्टी में जवळनशील पदार्थ भरकर लाया था आरोपी, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

• घर के बाहर खड़ी कार में एक युवक ने लगाई आग,
• कार सवार आरोपी बाल्टी में भरकर लाया था जवळशील पदार्थ सम्भवतः पेट्रोल,
• घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला,
• घटना की वजह बताई जा रही है पुरानी रंजिश,
• घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद,
• कार सवार आरोपी को पुलिस ने किया नामजद,
• यूनिवर्सिटी थाना अंतर्गत सरस्वती नगर की घटना 

ग्वालियर। यूनिवर्सिटी क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक कार में एक अन्य कार सवार युवक ने आग लगा दी. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और फुटेज में देखा जा रहा है कि कार सवार आरोपी बैखौफ होकर एक बाल्टी में जवळनशील पदार्थ सम्भवतः पेट्रोल लेकर आता है, कार के पिछले हिस्से पर पेट्रोल डालता है और पूरी सजगता के साथ कार में आग लगाकर भाग जाता है. घटना की वजह कार मालिक के लड़के से आरोपी युवक का पुराना विवाद होना बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है.
दरअसल यूनिवर्सिटी थाना अंतर्गत सरस्वती नगर निवासी रेल्वे कर्मचारी रामकुमार सिंह कुशवाह की ईको स्पोर्ट कार में 14 सितंबर की शाम अचानक आग लग गई थी। कार से लपटें उठती देख परिजन ने पानी डालकर आग बुझाई और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी थी। पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो इसमें एक कार सवार युवक हाथ में बाल्टी लेकर कार के पास पहुंचा देखा गया और कार पर जवळशील पदार्थ संभवतः पेट्रोल उड़ेल कर माचिस से आग लगाने के बाद अपनी कार में बैठकर भागते हुए नजर आ रहा था. हालांकी कार में आग लगाने के दौरान आरोपी बैखौफ होने के साथ सजग भी देखा जा रहा है. क्योंकि ज़ब वह कार पर जवळनशील पदार्थ डाल देता है उसी बीच कुछ महिलाओं का गुजरना होता है. उस दौरान आरोपी सजगता बरतते हुए उनके दूर जाने का इन्तजार करता है और जैसे ही महिलाएं आँखों से ओझल होती हैं, अपने मंसूबों को अंजाम दे देता है. कार मालिक ने आरोपी की पहचान डी-17, साइट नंबर-1 निवासी सिद्धांत सिंह घुरैया के रूप में की है। प्रारम्भिक पड़ताल में पता चला है कि कार सवार आरोपी सिद्धांत की रामकुमार सिंह के बेटे आर्यवर्द्धन से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते उसने कार में आग लगाने की वारदात को अंजाम दिया है। 
CSP रवि भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

(आधिकारिक बाइट - रवि भदौरिया, सीएसपी, यूनिवर्सिटी थाना सर्किल, ग्वालियर)