ग्वालियर में प्रसूता ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, अस्पताल पहुंचे पति से हुआ प्रसूता का विवाद, पति ने हमला कर प्रसूता को किया घायल

• अस्पताल में भर्ती प्रसूता पर पति ने किया हमला
• जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली प्रसूता हुई हमले में घायल
• चेहरा हुआ बुरी तरह से जख़्मी
• घटना की वज़ह बताया जा रहा है पुराना विवाद
• पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिया शिकायती आवेदन
• कम्पू थाना अंतर्गत कमला राजा चिकित्सालय की घटना 

ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े एक सरकारी अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली एक प्रसूता पर उसके पति ने हमला कर दिया. हमले में प्रसूता का चेहरा बुरी तरह से जख़्मी हो गया है. जिसके बाद उसका उपचार जारी है.
कम्पू थाना पुलिस को कमला राजा अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता के पिता ने शिकायती आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि एक रोज पहले प्रसूता ने दो जुड़वा बच्चो को जन्म दिया है. इनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं. प्रसूता के पिता का आरोप है कि जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर मिलते ही पति उदय भान, प्रसूता से मिलने अस्पताल आया था. जहाँ उसने पुराने विवाद के चलते प्रसूता पर हमला कर दिया. इस हमले में प्रसूता का चेहरा बुरी तरह से जख़्मी हो गया. इसके बाद उदय भान अस्पताल से भाग खड़ा हुआ. वहीं शिकायती आवेदन मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई. आस पास प्रारम्भिक पड़ताल में घटना की पुष्टि हुई है. पुलिस का कहना है कि प्रसूता के चेहरे पर गहरे घाव के नोचने जैसे निशान हैं. आरोपी चाक़ू या धारदार हथियार से लैस था, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है. 
फिलहाल प्रसूता का उपचार जारी है और पुलिस ने प्रसूता के शिकायत आवेदन मिलने की आधिकारिक पुष्टि की है. साथ ही मामले की विवेचना शुरू पर दी है.

(आधिकारिक बाईट - रोबिन जैन सी एस पी कम्पू थाना सर्किल ग्वालियर)