ग्वालियर में पैसों के लेनदेन को लेकर फायरिंग, घटना में दो युवक घायल, 1 की हालत गंभीर

• पैसों के लेनदेन को लेकर फायरिंग
• घटना में दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल
• सूदखोर पर दबाब बनाने के लिए फायरिंग करने का आरोप
• आरोपियों की संख्या बताई गई है चार
• घायलों के नाम सादिक खान और अजय तोमर
• सादिक के पेट में और अजय के पैर में लगी गोली
• घायल अजय के पैर में गोली लगने पर पुलिस को संदेह,
• वारदात के बाद आरोपी हुए फरार
• घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
• हजीरा थाना अंतर्गत इंद्रा नगर की घटना

ग्वालियर। बीती रात बुलेरो सवार बदमाशों ने पैसों के लेनदेन को लेकर हजीरा क्षेत्र में फायरिंग कर दी. इस घटना में दो युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस फुटेज व घायलों के ब्यानों के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है.
दरअसल हजीरा थाना अंतर्गत इंद्रा नगर में बीती रात फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित लोकेन्द्र तोमर का आरोप है, उसने धीरज तोमर नामक शख्स से उधार पैसे लिए थे. बाद में मूल रकम सहित ब्याज भी चुकता कर दिया था. बाबजूद इसके धीरज मनगढंत ब्याज के और पैसे ऐंठने के लिए दबाब बना रहा था. बुधवार रात बुलेरो में सवार होकर धीरज तोमर अपने साथियों लल्ला गुर्जर, अजय तोमर और राहुल भदौरिया के साथ आया था. इस दौरान गाली गलौच करते हुए धीरज और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में विवाद देख रहा सादिक खान और झगड़ रहे दोनों पक्षो के परिचित अजय तोमर गोली लगने से घायल हो गए. फायरिंग में सादिक के पेट में और अजय के पैर में गोली लगी है. अजय के पैर में गोली लगने को पुलिस प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान रही है. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स ताबड़तोड़ फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है. 
वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है, साथ ही वीडियो फुटेज और घायलो के ब्यान के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है.

(आधिकारिक बाईट - रोबिन जैन डीएसपी हेडक्वार्टर ग्वालियर)