ग्वालियर के गिजोर्रा में एक पेट्रोल पम्प पर नकाबपोश बदमाश ने की फायरिंग, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी

ग्वालियर। देहात के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाश द्वारा फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान बदमाश ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की, जिसके चलते पेट्रोल पम्प की मशीन और ऑफिस का शटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही घटना के दौरान पेट्रोल पम्प बंद था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैँ। घटना मंगलवार - बुधवार दरमियानी रात तक़रीबन साढ़े 3 बजे गिजोर्रा स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पम्प की बताई गई है। बताया गया है कि इस दौरान पेट्रोल पम्प बंद था। सिर पर कपड़ा बाँधकर एक अज्ञात व्यक्तित बंदूक से लैस होकर आया था। इसके बाद उसने पम्प की मशीन और ऑफिस के शटर को निशाना बनाते हुए लगभग चार राउंड फायरिंग की थी। जिसके चलते मशीन और शटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना का पता सुबह चला, ज़ब कर्मचारी शिव कुमार उपाध्याय पेट्रोल पम्प पर पहुंचा। इसके बाद पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, इनमें एक शख्स बंदूक लेकर पेट्रोल पम्प पर आता हुआ नजर आया। इसके बाद कर्मचारी शिव कुमार उपाध्याय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने शिव कुमार उपाध्याय की शिकायत पर अज्ञात बन्दुकधारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैँ। (आधिकारिक बाइट- जयराज कुबेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर)