शिवपुरी के अमोलपठा में शराब के विरोध में बवाल, पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
शिवपुरी। जिले के अमोलपठा में शराब को लेकर महिलाओं का आक्रोश इस कदर बढ़ा कि मौके पर पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को महिलाओं के विरोध और मारपीट का सामना करना पड़ा।
वायरल वीडियो में महिलाएं पुलिस और आबकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करती और उन्हें दौड़ाती नजर आ रही हैं। हालात बिगड़ने पर कर्मचारी मौके से भागते दिखाई दे रहे हैं।
महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में शराब की बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है। घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सवाल यह है कि कार्रवाई करने पहुंची सरकारी टीम पर ही हमला करने की नौबत आखिर क्यों आई ?