ग्वालियर में अब तक 718 मिमी. औसत वर्षा

ग्वालियर। इस साल के मानसूनी मौसम में हुई वर्षा जिले की सामान्य औसत वर्षा के करीब पहुँच गई है। गुरुवार 10 सितम्बर को सुबह 8 बजे तक जिले में 718 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। ज्ञात हो जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिमी. है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस साल मानसून में सबसे अधिक 876.6 मिमी. वर्षा डबरा में और सबसे कम 535.8 मिली मीटर वर्षा चीनौर तहसील में रिकॉर्ड की गई है। जिले में मौसम विज्ञान केन्द्र ठाठीपुर-मुरार में 636.1 मिमी., वर्षामापी केन्द्र बरई घाटीगाँव में 728.1 व भितरवार तहसील में 813.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। पिछले साल इस अवधि में मुरार में 1695.9, घाटीगाँव में 1398.4, डबरा में 1435.7, भितरवार में 1407.8 एवं चीनौर में 1200.4 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई थी। बता दें मुरार तहसील (ग्वालियर शहर) की औसत वर्षा 845.28 मिमी., घाटीगाँव तहसील की 596.58, डबरा की 798.96, भितरवार की 763.98 एवं चीनौर तहसील की औसत वर्षा 751.30 मिमी. है। इस प्रकार ग्वालियर जिले की औसत सामान्य वर्षा 751.2 मिमी. है।