सागर में जहरीली शराब पीने से हुईं मौतों के बाद, ग्वालियर जिला आबकारी विभाग एक्शन मोड में, ताबड़तोड़ कार्रवाईयां जारी

ग्वालियर। सागर जिले में हुए जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत के बाद पुलिस व आबकारी अमला एक्शन मोड़ में आ गया है। ग्वालियर पुलिस व आबकारी विभाग के दस्तों ने दो दिन में अवैध शराब बनाने व खरीद फरोख्त करने वालों पर ताबड़तोड़ मामले दर्ज किए हैं। अकेले ग्वालियर में पुलिस ने 52 से ज्यादा अपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। इसके अलावा आबकारी विभाग ने 41 अपराधिक मामले दर्ज किए हैं। देर से ही सही पर पुलिस व आबकारी विभाग की नींद खुली है। 

ग्वालियर पुलिस ने जिले में अवैध शराब की खरीद फरोख्त करने पर 52 केस पकड़े है। इनमें से 30 शहर के थानों में दर्ज हुए हैं, जबकि 22 मामले देहात डबरा, भितरवार, घाटीगांव व बेहट सर्कल में दर्ज किए हैं। इन सभी 52 केस में पुलिस ने लाखों रुपए की शराब पकड़ी है। करीब 52 आरोपी भी पकड़े गए हैं। जिन पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अब उनसे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई अभी तक के इतिहास में एक दिन में सबसे बड़ी कार्रवाई एक साथ 52 केस कभी भी दर्ज नहीं किए गए हैं। ग्वालियर जिले के अलावा आबकारी विभाग ने ग्वालियर संभागभर में चलाए गए इस विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में मदिरा और शराब बनाने की सामग्री जब्त की। 24 घंटे में आबकारी ने 324.48 बल्क लीटर (देशी: 44.38 बल्क लीटर, कच्ची हाथभट्टी: 225 बल्क लीटर, बीयर: 55.10 बल्क लीटर) जब्त की है। 12,795 किलोग्राम (कच्ची शराब बनाने की सामग्री, जिसे मौके पर नष्ट किया गया)। 2,350 एमएल ओपी भी बरामद किया गया है।

ग्वालियर जिला: आबकारी टीम ने 76.30 बल्क लीटर मदिरा, 800 किलो महुआ लहान और 2,350 एमएल ओपी (जहरीला केमिकल) जब्त किया। जिले में धारा 34(1) के 3, धारा 34(2) के 2 और धारा 49 (जहरीली शराब) के 2 गंभीर मामले दर्ज किए गए।

दतिया जिला: दतिया में सबसे ज्यादा 9 केस दर्ज कर 119 लीटर कच्ची शराब और 1,000 किलो महुआ लहान जब्त किया गया।

संभाग के अन्य जिलों में कार्रवाई का आंकड़ा - 

शिवपुरी: 8,400 किलोग्राम महुआ लहान और 25 बल्क लीटर शराब जब्त।
श्योपुर: 1,150 किलोग्राम महुआ लहान और 21 बल्क लीटर शराब।
गुना: 27 बल्क लीटर मदिरा जब्त।
अशोकनगर: 23.60 बल्क लीटर मदिरा।
भिंड: 22.50 बल्क लीटर मदिरा।
मुरैना: 10.08 बल्क लीटर मदिरा जब्त।

सीएसपी रोबिन जैन का कहना - 

DSP हेडक्वार्टर रॉबिन जैन का कहना है कि अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संगठित गिरोहों और अवैध शराब के मुख्य स्रोतों को नष्ट करने के लिए मैदानी अमले को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।" इसी के तहत एक दिन में 50 से ज्यादा प्रकरण बनाए गए हैं।

(सोर्स, बाइट - रॉबिन जैन, CSP हेडक्वार्टर, ग्वालियर)