भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल का ग्वालियर में हुआ ऐतिहासिक स्वागत, देखें वीडियो

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल के बुधवार को ग्वालियर प्रथम आगमन पर भाजपा के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों ने गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। वंदे भारत ट्रेन से ग्वालियर स्टेशन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों और गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। स्टेशन से लेकर नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों तक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समाजों ने स्वागत मंच सजाकर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री अग्रवाल का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे ग्वालियर में जगह-जगह हुए भव्य स्वागत से उत्साह और उमंग का वातावरण दिखाई दिया। भाजपा संगठन के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मोर्चों, मंडलों के कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक समूहों की आत्मीय भागीदारी ने संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाजपा के प्रति समाज के विश्वास का संदेश दिया। मध्यंप्रदेश राज्या वित्ती आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की विचारधारा और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि स्वागत में उमड़ा यह सैलाब किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण का प्रतीक है। ग्वालियर के पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष उषा अग्रवाल मीडिया विभाग के कार्यों में सिद्धहस्थ हो गए हैं। वे मीडिया के कार्यों को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा में नया दौर चल रहा है। नए दौर में युवाओं को संगठनात्मक कार्यों में महती भूमिका बताती है कि भाजपा भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। 

अटल जी की विचारधारा और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है - जयभान सिंह पवैया

मध्यप्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की व्यवस्थाएं और दायित्व समय-समय पर बदलते रहते हैं। पार्टी में व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन और व्यवस्था प्रमुख है। आज आशीष उषा अग्रवाल की जिम्मेदारी प्रदेश से बढ़कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है, जो पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता, समर्पण और निरंतर सक्रियता का परिणाम है। श्री पवैया ने कहा कि भाजपा की यही संगठनात्मक परंपरा उसे अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान देती है। जयभान सिंह पवैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक यात्रा राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के विचारों से प्रेरित रही है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति में संगठन, विचार और कार्यकर्ता की शक्ति को सर्वोच्च महत्व दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देश के विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज उसी संगठनात्मक व्यवस्था और परंपरा के तहत आशीष उषा अग्रवाल का ग्वालियर की धरती पर भव्य स्वागत होना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाता है और संगठन उसके परिश्रम एवं समर्पण का सम्मान करता है। श्री अग्रवाल का राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व प्राप्त करना ग्वालियर और मध्यप्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। श्री पवैया ने कहा कि भाजपा में दायित्व बदल सकते हैं, लेकिन कार्यकर्ता का संगठन के प्रति समर्पण कभी नहीं बदलता। अटल जी के आदर्शों, राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

स्वागत में उमड़ा सैलाब भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति का प्रतीक - आशीष उषा अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर मेरे लिए केवल एक शहर नहीं, बल्कि मेरी जन्मभूमि, कर्मभूमि, स्मृतियों की भूमि और चेतना का केंद्र है। आज एक नए राष्ट्रीय दायित्व के साथ अपने लोगों के बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत भावुक, गौरवशाली और स्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा कि मार्ग में कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता, स्नेह और उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया, वह उनका व्यक्तिगत अभिनंदन नहीं, बल्कि उस राष्ट्रवादी विचारधारा का अभिनंदन है, जिसने हम सभी को एक सूत्र में बांधा है। यह भारतीय जनता पार्टी के अटूट संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के उस विश्वास का भी सम्मान है, जिसने एक सामान्य कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रसेवा का अवसर दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का मूल स्वभाव ही चुनौतियों के बीच निरंतर आगे बढ़ते रहना है। उन्होंने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पंक्तियों “कदम मिलाकर चलना होगा” का स्मरण करते हुए कहा कि परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक दिशा, एक संकल्प और राष्ट्रसेवा के भाव के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित समस्त केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

दो माताओं के आशीर्वाद ने जीवन को दिशा दी

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें उनकी दो माताओं का आशीर्वाद है। पहली मां, जिन्होंने उन्हें जन्म दिया और अपने जीवन के 27 वर्ष तपस्विनी की तरह उनके संघर्षों में साथ दिया। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन के संस्कार, धैर्य और जीवन मूल्यों की सीख दी। वहीं दूसरी मां भारतीय जनता पार्टी है, जिसने उन्हें सामाजिक संस्कार, राष्ट्रवाद का बोध और समाज एवं राष्ट्र की सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली मां ने उन्हें व्यक्तिगत जीवन के मूल्य दिए, जबकि भाजपा ने उन्हें राष्ट्रसेवा का परम मार्ग दिखाया। आज उनके जीवन की उपलब्धियां इन्हीं दोनों माताओं की छत्रछाया का परिणाम हैं।

ग्वालियर से रिश्ता हमेशा आत्मीय रहेगा

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि संगठन के नए दायित्व के कारण भले ही उन्हें दिल्ली जाना पड़ रहा है, लेकिन ग्वालियर और मध्यप्रदेश से उनका आत्मीय रिश्ता कभी दूर नहीं होगा। उन्होंने कहा, “दिल्ली में रहकर भी मैं आपका अपना बनकर ही रहूंगा। अपने वरिष्ठों के लिए बेटा, युवाओं के लिए बड़ा भाई और आप सभी के परिवार के एक सदस्य के रूप में कार्य करता रहूंगा।”
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत @2047 के महासंकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की विचारधारा की गाथा को मजबूती से देश-दुनिया के सामने रखना तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी पहुंचाना मीडिया संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। श्री अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीति हमारे लिए साध्य नहीं, साधन है। मेरे लिए भी यह नया दायित्व पद की उपलब्धि नहीं, बल्कि संगठन और राष्ट्रसेवा का नया अवसर है। उन्होंने कहा कि पद की प्रतिष्ठा से अधिक दायित्व की गरिमा को महत्व देते हुए संगठन द्वारा व्यक्त विश्वास को परिश्रम, प्रामाणिकता और परिणामों से सार्थक करने का प्रयास करूंगा।

कार्यकर्ता ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में दो बार प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए पत्रकार मित्रों, संगठन के वरिष्ठों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से जो सहयोग और स्नेह मिला, वही उनकी वास्तविक ऊर्जा है। राष्ट्रीय दायित्व भले ही बड़ा हो गया है, लेकिन मेरी सबसे बड़ी शक्ति आज भी भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत एवं वैभवशाली बनाने के लिए पूरी शक्ति के साथ जुटें। श्री अग्रवाल ने कहा, “आज लक्ष्य व्यक्तिगत नहीं, संगठन और राष्ट्र का है और इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए मेरा प्रत्येक प्रयास समर्पित रहेगा।” उन्होंने ग्वालियर के कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों एवं नागरिकों द्वारा दिए गए असीम स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

ग्वालियर क्षेत्र को राष्ट्रीय टीम में प्रतिनिधित्व मिलना गौरव की बात है- विवेक नारायण शेजवलकर

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर के लाड़ले, हम सबके प्रिय और भाजपा के कर्मष्ठ, जुझारू नेता मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया जाना समूचे ग्वालियर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षमता व कार्यों का आंकलन करती है। हर कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुरूप कार्य दिया जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में ग्वालियर के लाडले बेटे आशीष उषा अग्रवाल के कार्यों को देखा, परखा और उनकी मेहनत को सम्मान देते हुए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। आशीष उषा अग्रवाल पार्टी के कार्यों को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे और ग्वालियर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। 

अनुशासन व कार्यों से राष्ट्रीय पदाधिकारी तक पहुंचे आशीष उषा अग्रवाल- जय प्रकाश राजौरिया

भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने में अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करना सबसे अधिक जरूरी होता है। आशीष उषा अग्रवाल मध्यप्रदेश में सामान्य कार्यकर्ता से जनता की सेवा का कार्य शुरू किया और अपनी लगन, मेहनत और अनुशासन से प्रदेश संगठन में मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाला। अपने कार्यों से आज आशीष उषा अग्रवाल राष्ट्रीय पदाधिकारी बने हैं। उनका राष्ट्रीय पदाधिकारी बनना समूचे ग्वालियर क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का क्षण है।

विभिन्न स्थानों पर समाजों और कार्यकर्ताओं ने मंच के माध्यगम से किया आत्मीय अभिनंदन

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल के स्वागत के लिए ग्वालियर नगर में विभिन्न स्थानों पर मंच के माध्यम से भव्या स्वागत हुआ। पुलिस चौकी, डी.बी. मॉल, एन.सी.सी., होटल एम्बिएंस, मुखर्जी पेट्रोल पंप, अंबेडकर पार्क, रेलवे स्टेशन, पड़ाव, राजा मानसिंह प्रतिमा, बी.पी.सी.एल. पेट्रोल पंप, परम फूड, सिंधिया कन्या विद्यालय, एलआईसी के सामने, जमुना पार्क, मोतीमहल, इंडियन कॉफी हाउस, बैजाताल, महलगेट, मोती तबेला, नदीगेट, मोती पैलेस, राजीव प्लाजा, इंदरगंज चौराहा, गिर्राज जी मंदिर, होटल सुखसागर, पाटनकर चौराहा, जीजामाता मंदिर दौलतगंज, चित्रगुप्त मंदिर दौलतगंज, दौलतगंज पुलिस चौकी, बाड़ा, विक्टोरिया मार्केट म्यूजियम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बाड़ा एवं हेमू कालानी चौराहे सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समाजों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर, पुष्पवर्षा कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री अग्रवाल का अभिनंदन किया। इस दौरान “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से ग्वालियर का वातावरण गूंजता रहा।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक मोहन सिंह राठौड, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, सभापति मनोज तोमर, वेदप्रकाश शर्मा, कमल माखीजानी, जय सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, राजेश दुबे, वेदप्रकाश शिवहरे, सुधीर गुप्ता, हरीश मेवाफरोश, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह तोमर, राजू पलैया, जितेंद्र गुर्जर, पारस जैन, अरुण कुलश्रेष्ठ, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, सयुंक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, कोषाध्यक्ष मनोज बंसल, नया बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम बघेल, वरिष्ठ नेता अजीत वरैया, हरिदास अग्रवाल, कमल किशोर सिंघल, संजय सिंघल,  पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, अमित बंसल, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी राजलखन सिंह, संदीप देव, अनिल साँखला, वरिष्ठ नेता रमेश पठारिया, वरिष्ठ नेता रमेश पठारिया, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश माहौर, राकेश खुरासिया, जवाहर प्रजापति आदि उपस्थित रहे।