भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारी लाल सिंह व आशीष का ग्वालियर गृह नगर आगमन क्रमशः 25, 26 अगस्त को, पार्टी की जिला इकाई ने की तैयारियां शुरू, बैठक करके दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत करने को लेकर हुई चर्चा

• भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष श्री लाल सिंह आर्य के 25 अगस्त एवं राष्‍ट्रीय मीडिया सह प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल के 26 अगस्त को ग्वालियर प्रथम आगमन पर होगा भव्य स्वागत

• विभिन्न स्थानों पर होगा ऐतिहासिक स्वागत

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष लाल सिंह आर्य 25 अगस्‍त वंदे भारत से प्रात: 09:40 बजे एवं राष्‍ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल का 26 अगस्त को अपरान्ह 3:50 बजे दुर्ग हमसफर ट्रेन द्वारा ग्वालियर में प्रथम आगमन होगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा। ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता श्री आशीष उषा अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देंगे।
भाजपा ग्वालियर जिला कार्यालय, मुखर्जी भवन में जिले की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का 25 अगस्त को एवं नवनियक्त राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष अग्रवाल के 26 अगस्त को प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें दोनों नेताओं के भव्‍य एवं ऐतिहासिक स्‍वागत पर विस्‍तार से चर्चा की गई। भाजपा के पूर्व जिला अध्‍यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि दोनों नेता ग्‍वालियर अंचल से हैं, इसलिए उनके स्‍वागत में कोई कमी न रहे। ग्‍वालियर रेलवे स्‍टेशन से लेकर महाराजबाड़ा तक कार्यकर्ताओं द्वारा भव्‍य स्‍वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण और ग्वालियर प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजू पलैया, धर्मेन्‍द्र सिंह तोमर बिट्टू एवं जवाहर प्रजापति मंचासीन रहे। 

लाल सिंह का विभिन्न स्थानों पर होगा भव्य स्वागत - 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष लाल सिंह का शहर में भव्‍य स्‍वागत होगा। कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस चौकी, 38 नंबर बंगला, केशर बाग, एलएनआईपी कॉलेज, मेला मैदान, एमआईटीएस कॉलेज, गोले का मंदिर, कटारे फार्म शहीद, गोवर्धन कॉलोनी, पिंटू पार्क एवं पं. दीनदयाल उपाध्‍याय जी की प्रमिता पर आत्मीय स्वागत किया जाएगा।

• आशीष उषा अग्रवाल का ग्वालियर नगर के विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। पुलिस चौकी, डी.बी. मॉल, एन.सी.सी., राजा मानसिंह प्रतिमा, बी.पी.सी.एल. पेट्रोल पंप रेलवे स्टेशन, पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, जमुना पार्क, इंडियन कॉफी हाउस, मोती तवेला, नदी गेट, राजीव प्लाजा, सुखसागर होटल, इंदरगंज चैाराहा, गिर्राज जी मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर दौलतगंज, पाटनकर चौराहा, अग्रसेन पार्क दौलतगंज, पुलिस चैकी बाड़ा, विक्टोरिया मार्केट म्यूजियम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बाड़ा, हेमू कॉलोनी चैराहा एवं मुखर्जी भवन पर कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाएगा।